First Published: August 28, 2021 | Last Updated:August 28, 2021
27 अगस्त, 2021 को पहली बार सेंसेक्स ने 56,000 का आंकड़ा छुआ। पिछले कुछ समय से भारत के शेयर बाज़ार में काफी तेज़ी देखी जा रही है। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद से शेयर बाज़ार ने काफी मजबूती दिखाई है।
27 अगस्त, 2021 को BSE सेंसेक्स 56,124 पर बंद हुआ।
BSE सेंसेक्स में 30 प्रमुख कंपनियां शामिल है, सेंसेक्स की शुरुआत 1 जनवरी, 1986 को हुई थी। सेंसेक्स को भारतीय स्टॉक बाज़ार की नब्ज़ कहा जाता है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange – BSE)
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, इसकी स्थापना 1875 में की गयी थी। इसका कार्यालय मुंबई की दलाल स्ट्रीट में स्थित है। ब्रिटिश सरकार ने 1927 में BSE को अस्थायी स्वीकृति प्रदान की थी। भारत सरकार ने 31 अगस्त, 1957 को BSE को स्थायी स्वीकृति प्रदान की थी। वर्तमान में मार्केट कैपिटलाइजेशन के अनुसार BSE विश्व का 10वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.7 खरब डॉलर है। BSE में 5000 से अधिक कंपनियों लिस्टेड हैं।
Categories: अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
Tags:Bombay Stock Exchange , BSE , BSE SENSEX , Hindi Current Affairs , SENSEX , बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज